कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी, चार पर केस दर्ज

कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सेक्टर-5 निवासी जयवंती देवी ने बताया कि उसके बेटे पंकज की मुलाकात जून 2018 में संजय कुमार से हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 08:56 AM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2019 08:56 AM (IST)
कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी, चार पर केस दर्ज
कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी, चार पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, करनाल : कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सेक्टर-5 निवासी जयवंती देवी ने बताया कि उसके बेटे पंकज की मुलाकात जून 2018 में संजय कुमार से हुई थी। जिसने अपनी पहचान जन आहार प्राइवेट लिमिटिड के मैनेजर के रूप में दी थी। कुछ दिन बाद संजय अपने कुछ साथियों के साथ इसके घर आया, जिनमें समीर दास, स्वपन दास, मनीष, संजीव बराड़ा, मलिका दास और एक अन्य महिला थी। समीर दास व उसकी पत्नी मलिका दास ने खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताया। महिला ने बताया कि उपरोक्त आरोपितों के झांसे में आकर उन्होंने 7 जुलाई 2018 को फ्रेंचाइजी के नाम पर एग्रीमेंट करवा दिया और 3 लाख रुपये का चैक बतौर सिक्योरिटी के रूप में दे दिया।

बाद में सामान के लिए कई बार किश्तों में चेक के रूप में करीब 18 लाख रुपये की राशि दी। महिला का आरोप है कि एग्रीमेंट के हिसाब से हर माह की 5 तारीख को कमीशन खाते में डाली जानी थी। लेकिन दो माह से कोई कमीशन जमा नहीं करवाई। इस संबंध में जब कंपनी के मैनेजर व डायरेक्टर से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। डायरेक्टर समीर दास ने 24 लाख 15 हजार रुपये का चैक दिया। जो फर्जी था। महिला का आरोप है कि उपरोक्त लोगों ने झूठ बोलकर उनको नकली कंपनी की फ्रैंचाइजी दे दी और लाखों रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने इस मामले में चार पर केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी