बरसात के बाद छाई धुंध, दो फरवरी को राहत के आसार

आइजी ट्रैफिक राजश्री सिंह के मुताबिक संभव हो तो धुंध में यात्रा को स्थगित करें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jan 2020 08:25 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jan 2020 08:25 AM (IST)
बरसात के बाद छाई धुंध, दो फरवरी को राहत के आसार
बरसात के बाद छाई धुंध, दो फरवरी को राहत के आसार

जागरण संवाददाता, करनाल:

बरसात के बाद अब धुंध एक फरवरी तक परेशान कर सकती है। मौसम विभाग की मानें तो एक फरवरी तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। हालांकि दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को संभलकर वाहन चलाने और धुंध के समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। आइजी ट्रैफिक राजश्री सिंह के मुताबिक संभव हो तो धुंध में यात्रा को स्थगित करें। बुधवार को सुबह सात बजे तक मौसम साफ रहा। लेकिन साढ़े 7 बजे के बाद अचानक धुंध की चादर से शहर ढक गया। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5.0 डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसदी दर्ज की गई, जो शाम को घटकर 82 फीसदी रह गई। पिछले 24 घंटे में 8.4 एमएम बरसात दर्ज की गई है। हवा की रफ्तार 5.4 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में धुंध छा सकती है। मौसम विभाग ने दो फरवरी को राहत की उम्मीद जताई है।

chat bot
आपका साथी