39960 नशे की गोलियों सहित असंध के दो आरोपित गिरफ्तार

सीआइए स्टाफ फतेहाबाद की टीम ने रविवार शाम को वाहनों की जांच की जा रही थी। पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली गोलियां पकड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 08:45 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 08:45 AM (IST)
39960 नशे की गोलियों सहित असंध के दो आरोपित गिरफ्तार
39960 नशे की गोलियों सहित असंध के दो आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, टोहाना :

सीआइए स्टाफ फतेहाबाद की टीम ने रविवार शाम को वाहनों की जांच के दौरान दो युवकों को 39960 नशे की गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान करनाल जिले के असंध निवासी दिलबाग सिंह व बेअंत सिंह के रूप में हुई। पुलिस जांच कर रही है कि नशे की गोलियां कहां से लेकर आए और कहां सप्लाई करने वाले थे।

सदर टोहाना पुलिस बोस्ती गांव में माइनर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक कार आती दिखी। पुलिस ने कार को रुकवा कर जांच की। कार में दो कट्टे बरामद हुए। तलाशी ली तो उसके अंदर 39960 नशे की गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के फैक्ट्री मालिक को भी किया था गिरफ्तार

जिला पुलिस नशे की गोलियां सप्लाई करने वालों की चेन तोड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पिछले दिनों पुलिस ने दिल्ली में दवा बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक को भी गिरफ्तार किया था। इसी फैक्ट्री से जिले में नशे की गोलियां भी सप्लाई होती थी। आरोपित के पकड़े जाने के बाद नशे की गोलियां सप्लाई होना पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

दस महीने का आंकड़ा

कुल मुकदमे : 256

कुल गिरफ्तारी : 529

हेरोइन : 6 किलो 351 ग्राम

अफीम : 32 किलो 919 ग्राम

चूरापोस्त : 640 किलो 470 ग्राम

गांजा : 57 किलो 327 ग्राम

नशीली गोलियां : 256049 वर्जन :

सीआइए स्टाफ फतेहाबाद की टीम एएसआइ रिछपाल सिंह के नेतृत्व में बोस्ती रोड पिरथला माइनर पुल पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिग कर रही थी। इसी दौरान आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों को अब रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पता लगाएगी कि यह गोलियां कहां सप्लाई की जानी थी और कहां से लेकर आए थे। बिरम सिंह

डीएसपी, टोहाना।

chat bot
आपका साथी