आक्रोशित किसानों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

फोटो---15 व 16 नंबर है। -कृषि बिलों की प्रतियों को भी किया आग के हवाले -केंद्र सरका

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:16 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:03 AM (IST)
आक्रोशित किसानों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
आक्रोशित किसानों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

फोटो---15 व 16 नंबर है। -कृषि बिलों की प्रतियों को भी किया आग के हवाले -केंद्र सरकार के खिलाफ जताया रोष जागरण संवाददाता, करनाल

किसान यूनियन ने रविवार को जिला सचिवालय के नजदीक चौक पर प्रधानमंत्री व कृषि संबंधित कानूनों की प्रतियों का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी किसानों की अगुवाई यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान गुरमुख सिंह ने की। किसानों में केंद्र सरकार के खिलाफ भारी रोष देखने को मिला। किसानों के रोष को देखते हुए पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान गुरमुख सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पास किए गए कानूनों से अर्थव्यवस्था अस्त व्यस्त हो जाएगी। फसलों के लाभकारी मूल्य न मिलने से किसानों की हालत बदतर होगी। इससे मंडियां ठप होंगी। मजदूरों का रोजगार भी छिन जाएगा। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता किसान केंद्र सरकार से दुखी हो गया है। मजबूर होकर त्योहार के दिन भी सड़कों पर पुतला जलाने के लिए उतरा है। सरकार किसानों के सब्र का इम्तिहान मत ले। तीनों कानूनों को वापस लिया जाए।

इस अवसर पर सीटू नेता जोगा सिंह, अन्नदाता किसान यूनियन के ब्लाक युवा प्रधान गुरप्रीत सिंह जलमाना, ब्लाक असंध प्रधान गुरजीत सिंह केरो, अमर सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव बीर सिंह लाठर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अशोक अरोड़ा, भीम सिंह, मंगलीराम, जयनारायण, हरिराम, सुखदेव सिंह, सिद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरिद्र सिंह, गुरपेज सिंह, गुरप्रीत सिंह व तरलोचन सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी