डॉ. मेहर चंद बने हरियाणा पर्यावरण निर्धारण प्राधिकरण के सदस्य

चौधरी चरण ¨सह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र उचानी में कार्यरत प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मेहर चंद को केंद्र ने हरियाणा राज्य पर्यावरण निर्धारण प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 09:56 AM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 09:56 AM (IST)
डॉ. मेहर चंद बने हरियाणा पर्यावरण निर्धारण प्राधिकरण के सदस्य
डॉ. मेहर चंद बने हरियाणा पर्यावरण निर्धारण प्राधिकरण के सदस्य

जागरण संवाददाता, करनाल : चौधरी चरण ¨सह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र उचानी में कार्यरत प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मेहर चंद को केंद्र ने हरियाणा राज्य पर्यावरण निर्धारण प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया है।

डॉ. मेहर चंद पिछले 25 वर्षो से केंद्र पर प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन व इससे जुड़ी गतिविधियों पर अनुसंधान कर रहे हैं। प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य राज्य में विभिन्न परियोजनाओं का पर्यावरण संबंधी मूल्यांकन करना व पर्यावरणीय मंजूरी प्रदान करना है। उनका कार्यकाल 3 वर्ष के लिए रहेगा। हरियाणा सरकार की ओर से डॉ. मेहर चंद की बेहतर कार्यप्रणाली को देखते हुए पिछले वर्ष मई में उन्हें लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के प्रबंधन मंडल का सदस्य भी नियुक्त किया है।

chat bot
आपका साथी