आप ने गांव रायसन में चलाया डोर-टू-डोर अभियान

तरावड़ी में आम आदमी पार्टी के नेता एवं विधानसभा संगठन मंत्री मेहर ¨सह बेदी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल एक ईमानदार नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 10:34 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 10:34 AM (IST)
आप ने गांव रायसन में चलाया डोर-टू-डोर अभियान
आप ने गांव रायसन में चलाया डोर-टू-डोर अभियान

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : आम आदमी पार्टी के नेता एवं विधानसभा संगठन मंत्री मेहर ¨सह बेदी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल एक ईमानदार नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। उन्होंने दिल्ली में विकास की गंगा बहाने के साथ-साथ अस्पतालों और स्कूलों की व्यवस्था में परिवर्तन लाया है। दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी आप पार्टी सुधार करेगी। प्रदेश में बिगड़ रही शिक्षा व्यवस्था और अस्पताल व्यवस्था के सिस्टम को आम आदमी पार्टी की ठीक करेगी।

विधानसभा संगठन मंत्री मेहर ¨सह बेदी गांव रायसन समेत अन्य गांवों में डोर-टू-डोर अभियान में शामिल कार्यकत्र्ताओं को ड्यूटियां सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मेहर ¨सह बेदी ने बताया कि अब आप पार्टी द्वारा चलाए गए डोर-टू-डोर अभियान के दौरान लोग आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था जता रहे हैं।

इस अवसर पर नीलोखेड़ी विधानसभा संगठन मंत्री मेहर ¨सह बेदी के साथ धर्म¨सह, रमेश शर्मा, संदीप शर्मा, राजेश, अरूण कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी