अफसरों को स्पीकर के आदेश की परवाह नहीं: गोगी

कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि जिला उपायुक्त निशांत यादव से जनता की समस्याओं के लिए मिलने का समय मांगा था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 07:43 AM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 07:43 AM (IST)
अफसरों को स्पीकर के आदेश की परवाह नहीं: गोगी
अफसरों को स्पीकर के आदेश की परवाह नहीं: गोगी

संवाद सहयोगी, असंध : कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश में अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है। अधिकारी अपनी मनमर्जी के अनुसार कार्य कर रहे हैं। सरकार का प्रदेश में अफसरों पर कोई भी दबाव नहीं है। विधायक गोगी ने दावा किया कि उन्होंने उपायुक्त निशांत यादव से जनसमस्याओं के लिए मिलने का समय मांगा था। उन्होंने समय दिया। वीरवार को वह समय पर पहुंचे लेकिन डीसी नहीं मिले। लगभग आधा घंटा इंतजार के बाद उन्हें लौटना पड़ा। बेलगाम अधिकारियों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो जनता में गलत संदेश जाएगा। मुख्यमंत्री को कड़ा स्टैंड लेना होगा अन्यथा आमजन का विश्वास लोकतंत्र से उठ जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पिछले दिनों विपक्षी विधायकों की सुनवाई को लेकर ऑर्डर पास किया था। मगर अधिकारियों को इसकी कोई परवाह नहीं है। गोगी ने आरोप लगाया कि जब कोई सुनता ही नहीं तो जनता के वोटों से चुना विधायक कहां जाए? यह समाज के लिए बड़ी चिता का पहलू है। गलत नीतियों के कारण ही आज प्रदेश में सरकार की बदनामी हो रही है। अफसरशाही हावी है। इस अवसर पर युवा नेता रूपिद्र नरुला, पूर्व चेयरमैन सुरजीत राणा, सिटी प्रधान जितेंद्र चोपड़ा, सरजू दिन, सोनू झब्बर, ऋषि दुपेडि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी