दीपावली पर शहर को जगमग करने की तैयारी

जागरण संवाददाता, करनाल रोशनी के त्योहार दीपावली पर शहर की सड़कों को जगमग कर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Oct 2017 03:00 AM (IST) Updated:Thu, 19 Oct 2017 03:00 AM (IST)
दीपावली पर शहर को जगमग करने की तैयारी
दीपावली पर शहर को जगमग करने की तैयारी

जागरण संवाददाता, करनाल

रोशनी के त्योहार दीपावली पर शहर की सड़कों को जगमग करने के लिए नवीनीकृत रेलवे रोड पर नगर निगम ने 120 एलईडी लाइटें लगवाई हैं। कुंजपुरा रोड पर 75 अति आधुनिक लाइटें लगवाई गई हैं। करीब अढ़ाई मीटर ऊंचाई के पोल पर लगाई गई, इस तरह की लाइटें दिल्ली के सफदरजंग में हैं। इसके अलावा त्योहारों के मद्देनजर निगम ने कुछ नई लाइटें भी खरीदी हैं। जो सभी वार्डो में लगाई जा रही हैं। नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने शहर के नागरिकों से स्वच्छ एवं प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीपावली पर गांव व शहर के लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने आते हैं। इस दौरान बाचारों में खाली डिब्बे, गत्ते, पोलीथिन के लिफाफे रूपी कूड़े-कचरे के अप्रत्याशित ढेर लग जाते हैं। नगर निगम अपने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए कटीबद्ध है, लेकिन इसमें दुकानदारों का सहयोग भी अपेक्षित है। दुकानदार रात को दुकान बंद करने से पहले दिनभर का कूड़ा-कचरा दुकानदार के बाहर रखवाना सुनिश्चित करें, ताकि रात में सफाई करने वाले उसे उठाकर उसे डं¨पग स्थलों तक पहुंचा सकें। आयुक्त ने कहा कि दीपावली अवकाश के बावजूद निगम के कर्मचारी शहर को साफ-सुथरा रखेंगे।

chat bot
आपका साथी