एनसीसी के दो शिविरों में दयाल ¨सह स्कूल के कैडेट्स ने जीते पदक

अमृतसर और कुरुक्षेत्र के कनिपला में आयोजित हुए कैंपों से दयाल ¨सह पब्लिक स्कूल सेक्टर सात के कैडेट्स सोमवार को वापस पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर सभी का जोरदार स्वागत हुआ। सात हरियाणा बटालियन के तत्वावधान में जीआइएमटी कनिपला कुरुक्षेत्र में एनसीसी आर्मी ¨वग द्वारा 10 दिवसीय कैंप लगाया गया। इसमें स्कूल के 12 कैडेट्स ने हिस्सा लेकर विभिन्न गतिविधियों में पदक और ट्रॉफियां जीती।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Jul 2018 07:45 PM (IST) Updated:Tue, 10 Jul 2018 12:59 AM (IST)
एनसीसी के दो शिविरों में दयाल ¨सह स्कूल के कैडेट्स ने जीते पदक
एनसीसी के दो शिविरों में दयाल ¨सह स्कूल के कैडेट्स ने जीते पदक

जागरण संवाददाता, करनाल : अमृतसर और कुरुक्षेत्र के कनिपला में आयोजित हुए कैंपों से दयाल ¨सह पब्लिक स्कूल सेक्टर सात के कैडेट्स सोमवार को वापस पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर सभी का जोरदार स्वागत हुआ। सात हरियाणा बटालियन के तत्वावधान में जीआइएमटी कनिपला कुरुक्षेत्र में एनसीसी आर्मी ¨वग द्वारा 10 दिवसीय कैंप लगाया गया। इसमें स्कूल के 12 कैडेट्स ने हिस्सा लेकर विभिन्न गतिविधियों में पदक और ट्रॉफियां जीती।

फाय¨रग में कैडेट रिद्धि ¨सह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के टग ऑफ वॉर और ड्रिल प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने रजत पदक प्राप्त किया। इंग्लिश स्पी¨कग प्रतियोगिता में कैडेट सावन शर्मा ने प्रथम और कैडेट निहारिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कैडेट लविशा ने पें¨टग प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया।

वहीं बारह दिन के लिए अमृतसर के खालसा कॉलेज में आयोजित कैंप में स्कूल के पांच लड़के और तीन लड़कियों ने हिस्सा लिया। इसमें लड़कियों ने टग ऑफ वार में स्वर्ण पदक अर्जित किया। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों ने मिलकर रजत पदक जीता। प्रधानाचार्या नीना राय ¨सह और आर्मी ¨वग के एएनओ र¨वद्र यादव ने बताया कि कैंप में कैडेट्स ने अपने कौशल के बल पर पदक और सर्टिफिकेट हासिल किए हैं। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका शालिनी नारंग भी मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी