अस्थायी कर्मचारियों के करोड़ों डकार गए ठेकेदार : लोकेश

जासं, करनाल : ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन का धरना शुक्रवार को भी जारी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 08:41 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 08:41 PM (IST)
अस्थायी कर्मचारियों के करोड़ों डकार गए ठेकेदार : लोकेश
अस्थायी कर्मचारियों के करोड़ों डकार गए ठेकेदार : लोकेश

जासं, करनाल : ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने मांग की कि बिजली निगमों से ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाए। धरने के 47 दिन बाद भी सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे बातचीत करने के लिए नहीं आया। शुक्रवार को धरने का नेतृत्व सोनीपत यूनिट प्रधान बिजेंद्र कादियान ने किया, जबकि मंच संचालन दिनेश ने किया। उन्होंने कर्मचारियों के करोड़ों रुपये ठेकेदारों पर डकारने का आरोप लगाया।

राज्य उपप्रधान लोकेश कुमार और सर्कल सचिव राममेहर शर्मा ने कहा कि जब तक निगमों से ठेकेदारी प्रथा समाप्त नहीं की जाती, तब तक निगम घाटे से नहीं उभर सकती। प्रदेश सरकार नगर निगमों में ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर सकती है, तो बिजली निगमों से ठेकेदारी प्रथा को समाप्त क्यों नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कच्चे कर्मचारियों का ईपीएफ और ईएसआइ के करोड़ों रुपये ठेकेदार डकार गए हैं। सरकार से मांग की कि कर्मचारियों को जोखिम भत्ता पांच हजार रुपये दिया जाए। सभी अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा करें। इस अवसर पर सुरेश रसीन, राजेश, सतपाल सैनी, अव्वल ¨सह, मुकेश जांगड़ा, र¨वद्र राणा, प्रमोद, प्रताप ¨सह, विशाल, ओपी माटा, राममेहर शर्मा, अशोक पांचाल, रोशन गुप्ता, दिनेश, कुलदीप, देवेंद्र ¨सह, कप्तान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी