अफसरों पर बरसे निगम कर्मचारी, दिया धरना

नगर पालिका कर्मचारी संघ का नगर निगम में धरना 53वें दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता इकाई प्रधान वीरभान बिडलान ने की व संचालन सचिव राजकुमार ढिल्लो ने किया। वीरभान व राजकुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार से 30 अगस्त को बातचीत हुई थी जिसमें कई मांगों को लेकर फैसले हुए थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 09:26 AM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 09:26 AM (IST)
अफसरों पर बरसे निगम कर्मचारी, दिया धरना
अफसरों पर बरसे निगम कर्मचारी, दिया धरना

जागरण संवाददाता, करनाल :

नगर पालिका कर्मचारी संघ का नगर निगम में धरना 53वें दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता इकाई प्रधान वीरभान बिडलान ने की व संचालन सचिव राजकुमार ढिल्लो ने किया। वीरभान व राजकुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार से 30 अगस्त को बातचीत हुई थी, जिसमें कई मांगों को लेकर फैसले हुए थे। सरकार ने कुछ मांगों को मानकर प्रपत्र भी जारी किया था। उसमें एक प्रपत्र सफाई कर्मचारियों को पेरोल पर करने का भी था। छह महीने हो गए , लेकिन नगर निगम प्रशासन की अभी तक आंख नहीं खुली। पब्लिक हेल्थ से आए सीवरमैन का आज तक मेडिकल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन अधिकारी इसलिए इन कर्मचारियों का मेडिकल नहीं करा रहे हैं, क्योंकि ठेकेदार से इनको बहुत मोटी रकम प्राप्त होती है।

इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के संगठनकर्ता अशोक परोचा, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की प्रदेश सचिव शारदा देवी, प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य रमेश चनालिया, उपप्रधान रामसिंह ढिल्लो, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला करनाल के सचिव इंद्रजीत चनालिया, महिला विग की प्रधान सुनीता देवी, सरोज, बबली, सैलिद्रो देवी, संजय बिडलान, महिद्र, जसमेर व सत्यवान अठवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी