दीवार गिराने पर कालोनिवासियों और अस्पताल संचालक में विवाद

गुलाब कालोनी के पास स्थित एक निजी अस्पताल संचालकों ने अपनी दीवार गिराकर पिछली गली में दरवाजा खोल दिया। इस पर कालोनिवासियों और अस्पताल संचालको में विवाद उत्पन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jun 2018 12:47 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jun 2018 12:47 AM (IST)
दीवार गिराने पर कालोनिवासियों और अस्पताल संचालक में विवाद
दीवार गिराने पर कालोनिवासियों और अस्पताल संचालक में विवाद

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : गुलाब कालोनी के पास स्थित एक निजी अस्पताल संचालकों ने अपनी दीवार गिराकर पिछली गली में दरवाजा खोल दिया। इस पर कालोनिवासियों और अस्पताल संचालको में विवाद उत्पन्न हो गया। जब दरवाजा खोलने के लिए मजदूर अस्पताल की दीवार गिरा रहे थे, तब इसका कालोनी के लोगों ने विरोध जताया, तुरत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुचकर बीच-बचाव कराया और कालोनिवासियों के साथ अस्पताल संचालकों को थाने में बुलाया।

थाना प्रभारी दीवान सिंह ने दोनों पार्टियों ने संबंधित विवाद के दस्तावेज मागे। अस्पताल संचालक ने बताया कि यह मामला अदालत में विचाराधीन था, लेकिन अब उन्हे दीवार गिराने और यहा पर दरवाजा खोलने के अनुमति मिली है, लेकिन इधर कालोनी के लोगों ने कहा कि यह सरासत गलत है। कई साल पहले भी इस दीवार को लेकर झगड़ा हुआ था। अब फिर अस्पताल संचालक दरवाजा खोला जा रहा है। दोनों पार्टियों से मागी सहमति

थाना प्रभारी दीवान सिंह उन्होने बताया कि दोनों पार्टिया थाने में पहुची थीं। उनसे सहमति मागी गई है। सोमवार को दोनों पक्षों को बुलाकर बैठक की जाएगी। कागजात देखकर मामले की जाच की जाएगी।

chat bot
आपका साथी