बढ़ने लगी ठंड, इस सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे आया न्यूनतम तापमान

ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान मंगलवार को सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन का अब तक यह सबसे कम तापमान है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 09:17 AM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 09:17 AM (IST)
बढ़ने लगी ठंड, इस सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे आया न्यूनतम तापमान
बढ़ने लगी ठंड, इस सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे आया न्यूनतम तापमान

जागरण संवाददाता, करनाल: ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान मंगलवार को सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन का अब तक यह सबसे कम तापमान है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2.0 डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह के समय नमी की मात्रा 89 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 61 फीसदी रह गई। हवा की गति महज 1.7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार दर्ज की गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

15 के बाद दिन में होगा ठंडक का असहास

वर्तमान में जिस प्रकार का मौसम बना हुआ है, उसमें शुष्कता है। नमी की मात्रा कम हुई है। न्यूनतम तापमान कम होने से रातें ठंडी होनी शुरू हो गई है। लोगों ने रजाईयां निकालनी शुरू कर दी हैं। 15 नवंबर के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट आनी शुरू होगी, जिससे दिन में भी ठंडक बढ़ जाएगी। बीते 10 सालों में न्यूनतम तापमान कब-कब आया निचले स्तर पर

वर्ष न्यूनतम तापमान

2009 5.1 डिग्री

2010 7.0

2011 7.4

2012 6.8

2013 6.6

2014 6.5

2015 9.0

2016 8.2

2017 6.2

2018 8.6

2019 9.8

नोट : यह आंकड़े मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। गेहूं के लिए फायदेमंद है ठंड

जिले में 1.72 लाख हैक्टेयर में इस बार गेहूं की बिजाई होनी है। धान का सीजन अंतिम चरण मे है। लोगों ने धान उठान के साथ-साथ गेहूं बिजाई का काम भी शुरू किया है। कृषि विभाग के पूर्व तकनीकी अधिकारी डा. एसपी तोमर ने कहा कि जिस प्रकार का मौसम बना हुआ है वह गेहूं की बुआई के लिए उत्तम है। लोगों को अगेती गेहूं की किस्मों को हर हाल में 15 नवंबर से पहले बुआई करनी चाहिए। जिन खेतों में ईख है या फिर बासमती धान है उसमें पछेती किस्म की बुआई 15 नवंबर के बाद किसान कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी