देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति से बच्चों ने मोहामन

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइंस करनाल में शान ए ¨हदुस्तान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी सुरेंद्र ¨सह भोरिया ने मुख्य अतिथि तथा डॉ. हरीश कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमिता अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर तथा सरस्वती देवी को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 08:24 AM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 08:24 AM (IST)
देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति से बच्चों ने मोहामन
देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति से बच्चों ने मोहामन

जागरण संवाददाता, करनाल : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइंस करनाल में शान ए ¨हदुस्तान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी सुरेंद्र ¨सह भोरिया ने मुख्य अतिथि तथा डॉ. हरीश कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमिता अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर तथा सरस्वती देवी को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तिरंगे की थीम पर विद्यालय की सजावट बहुत ही आकर्षक तथा मनमोहक थी। सर्वप्रथम विद्यालय के नन्हें-मुन्ने ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। इसके बाद बच्चों ने ¨हदुस्तान की शान से रूबरू कराया।

महात्मा हंसराज जी के देश के प्रति समर्पित जीवन को गाथा के माध्यम से दिखाया गया। इस दौरान बच्चों ने हमारे वीर क्रांतिकारियों, महान नेताओं, वेदों, हवन, हरियाणा पुलिस तथा दुर्गा शक्ति एप को झांकियों के माध्यम से दिखाया। बच्चों ने हर विषय के मॉडल, शिक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों को दर्शाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों तथा खेलों में तथा शैक्षिक उपलब्धियां प्राप्त करने वाले होनहार बच्चों को सम्मानित किया।

इस मौके पर स¨तदर मोहन, डीएल सचदेवा, ममता पांडे व अंजना पांडे मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी