भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे और वधू को मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद

जागरण संवाददाता करनाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला के विवाह समारोह एवं रिसेप्शन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्यों सहित अन्य गणमान्य अतिथि शरीक हुए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 05:15 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 05:15 AM (IST)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे और वधू को मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे और वधू को मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद

जागरण संवाददाता, करनाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला के विवाह समारोह एवं रिसेप्शन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्यों सहित अतिथि शरीक हुए। उन्होंने वर विकास बराला और वधू श्वेता को शुभाशीष दिया। हाईप्रोफाइल समारोह में कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर सभी प्रकार की हिदायतों का पालन किया। सीमित संख्या में ही अतिथियों को समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सका। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध रहे।

कैथल रोड स्थित राजघराना सभागार में मंगलवार की देरशाम आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सांसद संजय भाटिया के अलावा भारतीय जनता पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारी और गणमान्य अतिथियों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र के किरमच गांव के निवासी राजबीर की बेटी श्वेता के साथ विकास परिणय सूत्र में बंधे हैं। उन्होंने पूर्ण विधिविधान से आयोजित सभी रस्मों के बाद श्वेता संग सात फेरे लिए। श्वेता एमबीबीएस कर चुकी हैं। दोनों के भावी वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करने के साथ मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभाशीष प्रदान किया और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ फोटो सेशन में शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, राज्यमंत्री अनूप धानक, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, विधायक महिपाल ढांढा, जजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह सहित सांसद संजय भाटिया, करनाल में पार्टी के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद और मेयर रेणु बाला गुप्ता सहित पुलिस प्रशासन की ओर से डीसी निशांत यादव तथा एसपी एसएस भौरिया आदि उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं। पूरे समारोह के दौरान सुरक्षा इंतजाम चाक-चौबंद रहे तो वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव के ²ष्टिगत समारोह स्थल पर प्रवेश से लेकर तमाम रस्मों के दौरान सभी प्रकार की आवश्यक हिदायतों का बेहद बारीकी से अनुपालन सुनिश्चित कराया गया।

chat bot
आपका साथी