चमेल सिंह भोला बने महासभा बने प्रधान

श्री गुरु रविदास महासभा का चुनाव प्रक्रिया पूरी होने पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 08:40 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 08:40 AM (IST)
चमेल सिंह भोला बने महासभा बने प्रधान
चमेल सिंह भोला बने महासभा बने प्रधान

जागरण संवाददाता, करनाल

श्री गुरु रविदास महासभा का चुनाव प्रक्रिया पूरी होने पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। चुनाव की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी आरएस शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। इसमें चुने पदाधिकारियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि तीन वर्ष के लिए महासभा का चुनाव हुआ है। उन्होंने बताया कि चमेल सिंह भोला को महासभा का प्रधान चुना गया है। इनके अतिरिक्त ओम प्रकाश को वरिष्ठ उप्रधान, ईश्वर कौर नरवाल को उपप्रधान, अश्वनी कुमार कलसन को महासचिव, चांद राम रंगा को संयुक्त सचिव, रामधारी को सहायक सचिव, मा. सुरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, शलिद्र कुमार चौहान को सहायक कोषाध्यक्ष, गंर्धव भौंसले को संगठन सचिव, मनोज सरोह को प्रेस सचिव, विक्रम टांक एडवोकेट को कानूनी सलाहकार चुना है। वहीं, कार्यकारिणी के सदस्यों में डीपी कलसन, बीएल टेकारिया, एनके चोपड़ा, रोशन लाल चौहान, मैनपाल, सुरेश रानी, सरोज रानी को शामिल किया है। नवनियुक्त प्रधान चमेल सिंह ने कहा कि पूर्व कार्यकारिणी की ओर से बेसमेंट का जो प्रोजेक्ट नगर निगम करनाल में प्रस्तुत किया हुआ है उसे निगम प्रशासन से मिलकर शीघ्र कार्य शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा और समाज के हित में कार्य किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी