एकता व अधिकारों के आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान

पूर्व सांसद एवं कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि उत्तरी भारत में कश्यप निषादों की आवाज उठाने वाला कश्यप निषाद संगठन बहुत ही प्रभावी एवं सशक्त होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Jun 2019 08:02 AM (IST) Updated:Sun, 09 Jun 2019 08:02 AM (IST)
एकता व अधिकारों के आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान
एकता व अधिकारों के आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान

जागरण संवाददाता, करनाल : पूर्व सांसद एवं कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि उत्तरी भारत में कश्यप, निषादों की आवाज उठाने वाला कश्यप निषाद संगठन बहुत ही प्रभावी एवं सशक्त होगा जिसके माध्यम से कश्यप समाज की एकता एवं अधिकारों के लिए व्यापक संगठनात्मक विस्तार करके आंदोलन के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा । श्री कश्यप आज करनाल (हरियाणा) के राज पैलेस में कश्यप निषाद संगठन हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कश्यप समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली है महर्षि कश्यप एवं कालू बाबा के अनुयायी होने का सौभाग्य हासिल है परंतु कश्यप समाज का राष्ट्रीय स्तर पर संगठित होकर एकता का प्रदर्शन न करना और अपने संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त न करना चिता का विषय बना हुआ है।

उन्होंने कश्यप निषाद संगठन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शपथ ग्रहण कराकर कश्यप निषाद संगठन को हरियाणा प्रदेश में ब्लाक स्तर तक विस्तार देकर मजबूत करने का आह्वान किया। कश्यप निषाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चतर सिंह कश्यप ने कहा कि वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कश्यप निषाद संगठन को हरियाणा प्रदेश के घर-घर में ले जाकर प्रदेश का सबसे मजबूत संगठन बनाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन जगदीश कश्यप राष्ट्रीय सचिव कश्यप निषाद संगठन ने किया।

इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की महासचिव नीलम कश्यप करनाल, कर्मचारी प्रकोष्ठ के धर्मवीर कश्यप, बुद्धिजीबी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दलवीर कश्यप, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष परमजीत कौर, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट राजपाल कश्यप मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी