भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी (करनाल): कस्बे की गोल मार्केट में भाजपा के नीलोखेड़ी मंडल उपाध्यक्ष ते¨जद्र ¨सह बग्गा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। 42 वर्षीय ते¨जद्र ¨सह बग्गा ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान भी थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 01:53 AM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 01:53 AM (IST)
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी (करनाल):

कस्बे की गोल मार्केट में भाजपा के नीलोखेड़ी मंडल उपाध्यक्ष ते¨जद्र ¨सह बग्गा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। 42 वर्षीय ते¨जद्र ¨सह बग्गा ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान भी थे। मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

घटनाक्रम के अनुसार सोमवार शाम साढ़े छह बजे बग्गा स्कूटी पर सवार होकर गोल मार्केट आए थे। उनका आवास अस्पताल एरिया में है, जबकि दुकान गोल मार्केट में ही है। जैसे ही वह गोल मार्केट में वर्मा बुक सेलर के पास पहुंचे तो उनकी स्कूटी के आगे दो युवकों ने बाइक अड़ा दी। दोनों युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। बग्गा कुछ समझ पाते, इससे पहले एक युवकने बंदूक से उन पर फायर कर दिया। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच बदमाश तेजी से फरार हो गए। लोगों ने तुरंत उन्हें कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से गोली का एक खाली खोल बरामद किया। वहीं, एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। वारदात के बाद थाना बुटाना में पहुंचे एसपी सुरेंद्र ¨सह भौरिया ने डीएसपी वीरेंद्र ¨सह व एसएचओ बलजीत ¨सह से घटना की बाबत जानकारी ली। एसपी केअनुसार प्राथमिक तौर पर यह मामला पुरानी रंजिश का लग रह है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

chat bot
आपका साथी