भाजपा की नीतियों से लोग परेशान : पंकज

संवाद सहयोगी, असंध : कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज पुनिया ने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों से

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 07:02 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 01:23 AM (IST)
भाजपा की नीतियों से लोग परेशान : पंकज
भाजपा की नीतियों से लोग परेशान : पंकज

संवाद सहयोगी, असंध : कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज पुनिया ने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों से तंग आ चुकी जनता अब बदलाव का मूड में नजर आ रही है। जुमलेबाजों की सरकार का अब प्रदेश से सफाया होने वाला है। पिछले चार साल में प्रदेश में किसी प्रकार की कोई भी तरक्की नहीं की। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नाम पर केवल धक्के मिले हैं। जुमलेबाजों की सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर भ्रष्टाचार को बढ़ाया है।

पुनिया ने आरोप लगाया कि जितनी बेरोजगारी भाजपा राज में बढ़ी है इतनी बेरोजगारी आज तक किसी सरकार में नहीं आई। प्रदेश का युवा दर दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर हैं।

chat bot
आपका साथी