एसपी ने पदोन्नति पर एएसआइ के कंधे पर लगाया सितारा

सदर थाने में तैनात एएसआइ हरदीप सिंह को पदोन्नति का तोहफा मिला है। उनके कंधे पर एसपी एसएस भौरिया ने स्टार लगाया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 07:20 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 07:20 AM (IST)
एसपी ने पदोन्नति पर एएसआइ के कंधे पर लगाया सितारा
एसपी ने पदोन्नति पर एएसआइ के कंधे पर लगाया सितारा

जागरण संवाददाता, करनाल : सदर थाना में तैनात एएसआइ हरदीप सिंह को पदोन्नति का तोहफा मिला है। एसपी एसएस भौरिया ने उनके कंधे पर सितारे लगा एसआइ के तौर पर नई जिम्मेदारी सौंपी है। इससे दूसरे पुलिस कर्मियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। एसआइ हरदीप ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तो वहीं एसपी भौरिया ने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। हरदीप सिंह पुलिस विभाग में 1989 में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। वर्ष 2006 में वह मुख्य सिपाही के तौर पर प्रमोट हुए और 2014 में एएसआई बने, जिसके बाद अब फिर उन्हें पदोन्नति मिली है। फिलहाल वे थाना सदर में चालक के तौर पर तैनात हैं। विभाग में अपनी सर्विस को बेहतरीन ढंग से करते हुए उन्होंने 75 प्रशंसापत्र प्राप्त किए हैं। इस मौके पर सुशील कुमार, एसआई ऋषिपाल, सुरेश पूनिया, रणबीर सिंह, योगेंद्र शर्मा, रमेश कुमार, चंद्रपाल, पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी