करनाल में गर्भपात करती महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, करनाल : स्वास्थ्य विभाग करनाल और कुरुक्षेत्र की टीम ने गांधी नगर से गर्भपात करते एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Nov 2018 01:49 AM (IST) Updated:Fri, 30 Nov 2018 01:49 AM (IST)
करनाल में गर्भपात करती महिला गिरफ्तार
करनाल में गर्भपात करती महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, करनाल : स्वास्थ्य विभाग करनाल और कुरुक्षेत्र की टीम ने गांधी नगर से गर्भपात के मामले में एक महिला को काबू किया है। महिला के ठिकाने से काफी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां भी बरामद हुई हैं। विभाग ने महिला के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।

स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र को सूचना मिली थी कि करनाल की गांधी नगर नंबर की गली नंबर एक में मंजू नामक महिला गर्भपात करती है। सूचना मिलने के बाद कुरुक्षेत्र की टीम ने करनाल सिविल सर्जन में संपर्क किया। डिप्टी सिविल सर्जन करनाल डॉ. राजेश गौरिया, डिप्टी सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र डॉ. आरके सहाय, डॉ. क्रांति, डॉ. मनोज रंगा व सीनियर ड्रग कंट्रोल आफिसर पर¨मद्र मलिक की टीम ने संयुक्त रूप से महिला को पकड़ने के लिए योजना बनाई। टीम ने एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर मंजू के पास भेजा। महिला ग्राहक को टीम ने पांच हजार रुपये भी गर्भपात कराने के नाम पर दिए। जैसे ही महिला ग्राहक ने मंजू को पैसे दिए टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम को वहां से काफी संख्या में एमटीपी किट, अंग्रेजी दवाइयां मिली। सिटी थाना पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को महिला को अदालत में पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी