अमीर ¨सह करनाल-पानीपत के जत्थेदार नियुक्त

संवाद सहयोगी, घरौंडा : अमीर ¨सह को मिशन शहीदां भाई मनी ¨सह तरना दल का जिला करनाल-पान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 06:37 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 01:12 AM (IST)
अमीर ¨सह करनाल-पानीपत के जत्थेदार नियुक्त
अमीर ¨सह करनाल-पानीपत के जत्थेदार नियुक्त

संवाद सहयोगी, घरौंडा : अमीर ¨सह को मिशन शहीदां भाई मनी ¨सह तरना दल का जिला करनाल-पानीपत का जत्थेदार नियुक्त किया गया है। दल के अध्यक्ष जत्थेदार प्रताप ¨सह ने जत्थेदार अमीर ¨सह को नियुक्ति पत्र दिया। नवनियुक्त जत्थेदार अमीर ¨सह ने कहा कि दल ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है। वह उसको पूरी मेहनत व कर्तव्य निष्ठा से निभाएंगे। मंगलवार को मिशल शहीदां भाई मनी ¨सह तरना दल के अध्यक्ष जत्थेदार प्रताप ¨सह ने बाबा अमीर ¨सह को जिला करनाल-पानीपत का जत्थेदार नियुक्त किया। प्रताप ¨सह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य गौ-गरीब की रक्षा करना व देश-धर्म की सेवा के लिए हर समय तैयार रहना है। वहीं बाबा अमीर ¨सह ने बताया कि पहले उनके पास ब्लॉक घरौंडा की जिम्मेदारी थी। लेकिन अब तरना दल के अध्यक्ष प्रताप ¨सह ने उनको करनाल-पानीपत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर सुरेंद्र ¨सह, बाबा बलदेव ¨सह, बाबा दिलबाग ¨सह, बाबा राम¨सह, पंडित बनारसी दास, विनोद शर्मा, नगरपालिका के पूर्व प्रधान रामनिवास मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी