देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यार्थी

By Edited By: Publish:Sun, 21 Oct 2012 09:02 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2012 11:24 PM (IST)
देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यार्थी

जागरण संवाद केंद्र, करनाल

भारत विकास परिषद की शाखा सूरज, कृष्ण, कर्ण व अभिमन्यु शाखा की ओर से निर्मल धाम माडल टाऊन में राष्ट्रीय सामूहिक गान व संस्कृत समूह गान प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशभक्ति की ऐसी बयार बहाई कि श्रोता देशभक्ति के रंग में रंग गए। प्रतियोगिता की शुरूआत भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष राज बजाज ने की। अध्यक्षता प्रातीय अध्यक्ष प्रो. जोगिंद्र मदान ने की। राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में सेंट थेरेसा कान्वेंट स्कूल ने पहला, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल ने दूसरा व संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल माडल टाउन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओपीएस विद्या मंदिर व एसडी मॉडल स्कूल को सात्वना पुरस्कार मिला। संस्कृत समूह गान में एसडी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने पहला, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल ने द्वितीय व वीपी इटरनेशनल स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डा. सुमन शर्मा व प्रदीप कौर शामिल रही। प्रातीय प्रो. मदान ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भारत को जोड़ने का काम करते है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम संयोजक सुरेद्र सादल, नगर चेयरमैन दिनेश गाधी व नगर संयोजक संजय मदान ने अतिथियों का आभार जाहिर किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम घरौंडा में 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस मौके पर प्रातीय महासचिव प्रणव जावा, प्रेम गाधी, कृष्ण अरोड़ा, रजनीश चोपड़ा, केके गाधी, आरएम शर्मा, मणिका चोपड़ा, रमेश छाबड़ा, महेश शर्मा, गोपाल कृष्ण, हरीश चुघ, सुरेद्र आहूजा, अंजू शर्मा, मनोहर कृष्ण डुडेजा, मोहन ग्रोवर, केपी अग्रवाल, राजेंद्र सहाय, हरीश चुघ, राजेश नागपाल व कमलकात मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी