विवेकानंद स्कूल के 92 खिलाड़ियों का खेलों में राज्य स्तर पर हुआ चयन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे विवेकानंद विद्या निकेतन के लगभग 92 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय खेलों के लिए हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 08:52 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 01:01 AM (IST)
विवेकानंद स्कूल के 92 खिलाड़ियों का खेलों में राज्य स्तर पर हुआ चयन
विवेकानंद स्कूल के 92 खिलाड़ियों का खेलों में राज्य स्तर पर हुआ चयन

संवाद सहयोगी, असंध : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे विवेकानंद विद्या निकेतन के लगभग 92 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय खेलों के लिए हुआ।

स्कूल जनसंपर्क अधिकारी सुरेश शास्त्री ने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 19 अगस्त से तीन सितंबर तक आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि विवेकानंद विद्या निकेतन के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेते हुए शानदार खेल दिखाया।

सुरेश शास्त्री ने बताया कि फुटबॉल, हॉकी, खो-खो, एथलेटिक्स, शतरंज, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि खेलों मे स्कूल के खिलाड़ी रोबिन, गुंजन, सागर, अमित, प्रीति, स्वाति, हिमांशी, लक्ष्य, चिराग, पुष्कल व इष्ठ आदि खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर हुआ। स्कूल के प्रबंधक महेंद्र श्योकंद व प्रधानाचार्य विजय गौड़ ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। स्कूल प्रबंधक कमेटी द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कोच प्रीतम राणा, संजीव कुमार, बल¨वद्र ¨सह, विक्रम मराठा व महिला कोच रेखा ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उनको शुभकामनाए दी।

chat bot
आपका साथी