जिले में अब तक 63 लाख क्विंटल गेहूं की आवक, बरसात में भीगी लाखों बोरियां

फोटो---05 06 07 व 7ए नंबर है। - क्षेत्र में हुई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 May 2020 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 08 May 2020 06:13 AM (IST)
जिले में अब तक 63 लाख क्विंटल गेहूं की आवक, बरसात में भीगी लाखों बोरियां
जिले में अब तक 63 लाख क्विंटल गेहूं की आवक, बरसात में भीगी लाखों बोरियां

जागरण संवाददाता, करनाल : जिले की मुख्य मंडियों सहित सभी 173 परचेज सेंटरों पर अब तक 63 लाख क्विटल गेहूं की आवक हो चुकी है। हालांकि इस समय आवक बहुत कम है, लेकिन मंडियों में पड़ी लाखों बोरियां बरसात में भीग गई। इन्हें बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए। चालू रबी सीजन के दौरान गत दिनों तक जिले में 35240 किसानों की 62 लाख 95,295 क्विटल गेहूं की आवक विभिन्न परचेज सेंटरों व मंडियों में हुई, जिसे सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदा गया। डीसी ने बताया कि मार्केट कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार असंध में 6374 किसानों से 11 लाख 78662 क्विटल, नीलोखेड़ी में 994 किसानों से 96992 क्विटल, निसिग में 4505 किसानों से 8 लाख 59593 क्विटल, इंद्री में 4170 किसानों से पांच लाख 88849 क्विटल, घरौंडा में 4116 किसानों से 8 लाख 40627 क्विटल, कुंजपुरा मार्केट कमेटी में 2139 किसानों से 2 लाख 66435 क्विटल, तरावड़ी में 4026 किसानों से 7 लाख 57260 क्विटल, करनाल में 4532 किसानों से 8 लाख 30391 क्विटल, निगदू मार्केट कमेटी में 2599 किसानों से 4 लाख 84993 क्विटल तथा जुंडला मार्केट कमेटी में 1785 किसानों से 3 लाख 91493 क्विटल गेहूं की खरीद की गई।

डीसी निशांत कुमार यादव ने जिला के किसानों से अपील की कि वे अनाज मंडियों व परचेज सेंटरों पर लॉकडाउन व शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। बिना मास्क मंडियों में आने की अनुमति नहीं है। सरकार और प्रशासन द्वारा दी गई हिदायतों का पालन करें। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे गेहूं के फाने ना जलाएं बल्कि उसका भूसा बनवाएं। फाने जलाने से ना केवल वातावरण दूषित होता है बल्कि भूमि की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है।

chat bot
आपका साथी