40 वर्ष पुराने गंदे नाले का होगा सुधार, 64 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी

संवाद सहयोगी, घरौंडा : गंदे नाले का निर्माण कार्य 1 करोड़ 73 लाख की लागत से होगा, जिसका शिलान्यास 9 फरवरी को हलका विधायक व हेफैड के चेयरमैन हर¨वद्र कल्याण करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 08:59 AM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 08:59 AM (IST)
40 वर्ष पुराने गंदे नाले का होगा सुधार, 64 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी
40 वर्ष पुराने गंदे नाले का होगा सुधार, 64 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी

संवाद सहयोगी, घरौंडा : गंदे नाले का निर्माण कार्य 1 करोड़ 73 लाख की लागत से होगा, जिसका शिलान्यास 9 फरवरी को हलका विधायक व हेफैड के चेयरमैन हर¨वद्र कल्याण करेंगे। शहर का गंदे नाले का निर्माण लगभग 40 साल पूर्व हुआ था। उसके बाद कई कालोनियों इसके आसपास बस गई, जिससे गंदे नाले से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कालोनिवासियों ने नाले का निर्माण कार्य करवाने के लिए कई बार राजनेताओं व अधिकारियों के सामने समस्या रखी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। नगरपालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि गंदे नाले के निर्माण को लेकर लगभग पांच विभागों से अनुमति लेनी पड़ी। इसी के साथ 64 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। गंदे नाले का निर्माण कार्य होने के बाद शहर का मिनी बाईपास बनेगा। नाले का निर्माण कार्य होने पर अनोखा, पासी, तेलू राम, टेंकू, टावर, राधास्वामी, अशोका कालोनी के साथ-साथ मुख्य बाजारा के लोगों को लाभ होगा।

chat bot
आपका साथी