ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिन पर 3375 यूनिट रक्तदान

स्वामी ज्ञानानंद महाराज का जन्मदिन उत्तरी भारत में 13 से 16 मई तक श्रद्धालुओं ने सेवा दिवस के रूप में उत्साह एवं श्रद्धापूर्वक मनाया। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में लोगों ने स्वच्छता अभियान, हवन यज्ञ, रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर स्वामी ज्ञानानंद महाराज की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और मानवता पर उनका आशीर्वाद कायम रहने की प्रार्थना की। जियो गीता के प्रांतीय संयोजक बृज गुप्ता और जियो गीता युवा चेतना संयोजक दिलबाग कादियान के नेतृत्व में इन राज्यों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 May 2018 05:28 PM (IST) Updated:Fri, 18 May 2018 12:46 AM (IST)
ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिन पर 3375 यूनिट रक्तदान
ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिन पर 3375 यूनिट रक्तदान

जागरण संवाददाता, करनाल : स्वामी ज्ञानानंद महाराज का जन्मदिन उत्तरी भारत में 13 से 16 मई तक श्रद्धालुओं ने सेवा दिवस के रूप में उत्साह एवं श्रद्धापूर्वक मनाया। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में लोगों ने स्वच्छता अभियान, हवन यज्ञ, रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर स्वामी ज्ञानानंद महाराज की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और मानवता पर उनका आशीर्वाद कायम रहने की प्रार्थना की। जियो गीता के प्रांतीय संयोजक बृज गुप्ता और जियो गीता युवा चेतना संयोजक दिलबाग कादियान के नेतृत्व में इन राज्यों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बृज गुप्ता ने बताया कि चार राज्यों में 62 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाए गए, जिसके माध्यम से लोगों को स्वच्छ रहने और वातावारण को साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया। इन सभी स्थानों पर ही हवन यज्ञ आयोजित कर श्रद्धालुओं ने आहूतियां डालकर स्वामी ज्ञानानंद महाराज की दीर्घायु और पर्यावरण शुद्धि की कामना की। गुप्ता ने बताया कि इसी कड़ी में चार राज्यों के विभिन्न शहरों में 31 विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिसमें 3375 यूनिट रक्तदान हुआ।

उन्होंने कहा कि स्वामी ज्ञानानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नेक कार्यो की कड़ी में 23 स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 2100 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इसी कड़ी में 15 मई को वृंदावन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया और महाराज ने सत्संग कर समाज को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने के साथ ही मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। इन कार्यक्रमों के आयोजन में जियो गीता के डॉ. सम्राट, मानिक मोहन शर्मा, गौतम छाबड़ा, राजन सपरा, श्याम बत्तरा, उपप्रधान पारूल बाली और कृष्ण कृपा धाम के प्रधान हरिकिशन का विशेष योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी