नारी ने योग्यता, बलिदान और सद्चरित्र से भारतीय संस्कृति का बढ़ाया गौरव : आर्यवेश

सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा की सात दिवसीय प्रांतीय जन चेतना यात्रा रविवार को कैलरम के मिनर्वा स्कूल में पहुंची यात्रा के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 09:13 AM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 09:13 AM (IST)
नारी ने योग्यता, बलिदान और सद्चरित्र से  भारतीय संस्कृति का बढ़ाया गौरव : आर्यवेश
नारी ने योग्यता, बलिदान और सद्चरित्र से भारतीय संस्कृति का बढ़ाया गौरव : आर्यवेश

संवाद सहयोगी, कलायत :

सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा की सात दिवसीय प्रांतीय जन चेतना यात्रा रविवार को कैलरम के मिनर्वा स्कूल में पहुंची, यात्रा के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व करते हुए स्वामी आर्यवेश ने कहा कि इस जनचेतना यात्रा का उद्देश्य गोहत्या पर प्रतिबंध, युवा पीढ़ी के चारित्रिक पतन को रोकने, समाज में निरंतर पनप रही अश्लीलता, कन्या भ्रूणहत्या, धार्मिक अंधविश्वास, महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध जन जागृति पैदा करना है। आर्य समाज सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निरंतर मुहिम चलता रहा है। नशाबंदी परिषद हरियाणा के प्रधान स्वामी रामवेश ने कहा कि नशा हमारी संस्कृति को बर्बाद कर रहा है। हमारी संस्कृति का आधार गाय व नारी है। दुर्भाग्य की बात है कि वर्तमान में सबसे अधिक दुर्गति नारी व गाय की हो रही है। उन्होंने कहा कि कहने को तो हम 21वी सदी के रहने वाले हैं। स्वामी सत्यवेश ने कहा कि विधा की वृद्धि से बुराइयों, कुरीतियों और अंधविश्वास का उन्मूलन होगा। इस मौके पर स्वामी नित्यानंद, यात्रा के प्रदेश संयोजक दीक्षेंद्र आर्य, बिरजानंद एडवोकेट, श्यामलाल आर्य, जगमति मलिक, सतवीर आर्य, अमित गुप्ता, सत्यवान मलिक, हरिकेश रवीश एडवोकेट, मनीराम वेद प्रचार मंडल अध्यक्ष, प्रतिपाल आर्य, सुरेंद्र पहलवान और जयपाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी