लोकतंत्र में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए वोट: एसडीएम नवीन कुमार

संस गुहला-चीका नई वोट बनवाने के लिए लगाए शिविरों का निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:17 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:17 PM (IST)
लोकतंत्र में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए वोट: एसडीएम नवीन कुमार
लोकतंत्र में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए वोट: एसडीएम नवीन कुमार

संस, गुहला-चीका : नई वोट बनवाने के लिए लगाए शिविरों का निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम नवीन कुमार ने निरीक्षण किया। निर्वाचन विभाग द्वारा यह राजकीय कन्या महाविद्यालय व डीएवी कालेज चीका में विशेष कैंप लगाए, जहां एसडीएम नवीन कुमार ने जाकर न केवल वोट बनाने की प्रक्रिया को स्वयं देखा, बल्कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके शिक्षार्थियों का वोट बनवाने के लिए आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की 40 फीसदी आबादी युवाओं की है और आने वाले समय में नौजवानों को लोकतंत्र में युग निर्माता के रूप में देखा जा रहा है। देश के उज्जवल भविष्य और योग्य उम्मीदवार को जनप्रतिनिधित्व सौंपने के लिए जरूरी है कि नौजवान बढ़चढ़ कर लोकतंत्र के चुनाव रूपी पर्व में भाग लें।

एसडीएम ने निरीक्षण करते हुए मतदाताओं के लिए लगाए गए विशेष कैंप के तहत उपस्थित सुपरवाइजर व बीएलओ से जानकारी हासिल की। उन्होंने बीएलओ व अन्य संबंधित अधिकारियों से अब तक कितने लोगों ने नई वोट के लिए या अन्य के लिए दस्तावेज दिए हैं जानकारी ली। बताया कि एक नवंबर से 30 नवंबर 2021 तक दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की गई हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि तक दावे एवं आपत्तियों का 20 दिसंबर तक निपटारा किया जाएगा। पांच जनवरी 2022 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

डीएवी कालेज चीका में बीएलओ राकेश कुमार, वरसा देवी, कृष्ण कुमार, हंसो देवी, सुरेंद्र कुमार व सुपरवाइजर प्राध्यापक राजा सिंह झींजर ने वोट बनाने का कार्य किया।

chat bot
आपका साथी