अभियान चलाकर गुरुकुल में लगाए 250 पौधे

भारत विकास परिषद फतेहपुर पूंडरी की ओर से पाई रोड स्थित गुरु ब्रह्मानंद गुरुकुल में पौधरोपण अभियान चलाया। भाविप के पदाधिकारियों ने स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्कूल के स्टाफ के साथ मिलकर 250 के करीब पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 06:40 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 06:40 AM (IST)
अभियान चलाकर गुरुकुल में लगाए 250 पौधे
अभियान चलाकर गुरुकुल में लगाए 250 पौधे

संस, पूंडरी : भारत विकास परिषद फतेहपुर पूंडरी की ओर से पाई रोड स्थित गुरु ब्रह्मानंद गुरुकुल में पौधरोपण अभियान चलाया। भाविप के पदाधिकारियों ने स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्कूल के स्टाफ के साथ मिलकर 250 के करीब पौधे लगाए। इनमें फल और छायादार पौधे शामिल थे। स्वामी बलेश्वरानंद सरस्वती के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में राजपाल आर्य का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान डा. राजेश कुकरेजा ने की। उन्होंने कहा कि वातावरण को साफ रखने और ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए पौधे लगाना जरूरी है। आर्य ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने और अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया। इस मौके पर सुधीर वालिया, डा. कपिल संरक्षक, प्रभात गोयल, विनोद बंसल, हर्ष सेठी व दीपक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी