40वीं राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल

महाराजा सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में 40 वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल प्रतियोगिता में प्रदेश भर के करीब 150 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर खो-खो फेडरेशन इंडिया के ज्वांइट सेक्रेटरी और पंजाब खो-खो के महासचिव उपकार सिंह विर्क ने शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 06:15 AM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 06:15 AM (IST)
40वीं राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल
40वीं राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल

जागरण संवाददाता, कैथल : महाराजा सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में 40 वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल प्रतियोगिता में प्रदेश भर के करीब 150 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर खो-खो फेडरेशन इंडिया के ज्वांइट सेक्रेटरी और पंजाब खो-खो के महासचिव उपकार सिंह विर्क ने शिरकत की। उन्होंने मौके पर खिलाड़ियों की पूरी ट्रायल प्रक्रिया देखी और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

इस प्रतियोगिता में कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, भिवानी, सोनीपत, रोहतक, पानीपत, झज्जर, अंबाला, हिसार सहित अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 80 लड़के व 70 लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खो-खो फेडरेशन इंडिया के मेंबर बृशभान ने बताया कि यह खो-खो की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल लिया गया है। इसमें हरियाणा प्रदेश के लगभग सभी जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया है। इस ट्रायल में 18 लड़के व 18 लड़कियों का हरियाणा टीम के लिए चयन किया जाएगा। इसके बाद इन खिलाड़ियों के लिए महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में ही 10 दिन का कैंप लगाया जाएगा।

इस कैंप में ये सभी खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। 10 दिन के कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। जो नेशनल स्तर पर भुवनेश्वर में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 26 सितंबर को आयोजित होगी। कोच शमशेर ढुल ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थी अच्छा नाम कमा सकते है। खेलों में माध्यम से शारीरिक, मानसिक व भावात्मक विकास होता है। खेलों के माध्यम से भी गांव, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते है। इस अवसर पर बृषभान, अलबाज सिंह, अशोक गिल, अनिल दलाल, सुशील कोच, रमेश हिसार व रविद्र मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी