ई-प्रणाली के विरोध में 24 को हड़ताल पर जाएंगे आढ़ती : रामनिवास मित्तल

नई अनाज मंडी में आढ़तियों ने मंगलवार को की जाने वाली प्रदेश स्तरीय हड़ताल को लेकर बैठक की। जिसकी अध्यक्षता जिला मंडी एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी शोरेवाला ने की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 09:37 AM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 09:37 AM (IST)
ई-प्रणाली के विरोध में 24 को हड़ताल पर जाएंगे आढ़ती : रामनिवास मित्तल
ई-प्रणाली के विरोध में 24 को हड़ताल पर जाएंगे आढ़ती : रामनिवास मित्तल

जागरण संवाददाता, कैथल :

नई अनाज मंडी में आढ़तियों ने मंगलवार को की जाने वाली प्रदेश स्तरीय हड़ताल को लेकर बैठक की। जिसकी अध्यक्षता जिला मंडी एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी शोरेवाला ने की। बैठक में प्रदेश सरकार की वायदा खिलाफी में 24 सितंबर को की जाने वाली हड़ताल को लेकर रणनीति बनाई गई। शोरेवाला ने बताया कि मंगलवार को नई अनाज मंडी पूरी तरह से बंद रहेगी। जिसमें सभी आढ़ती बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। इस दिन कोई भी आढ़ती फसल की खरीद नहीं करेगा। नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं आढ़ती रामनिवास मित्तल ने कहा कि सरकार नई-नई योजनाएं थोपकर आढ़तियों को परेशान कर रही हैं। ई-प्रणाली लागू कर आढ़तियों को परेशान किया जा रहा है। इस योजना के लागू होने से आढ़तियों को कोई फायदा नहीं होने वाला, बल्कि सीजन के दौरान कामकाज प्रभावित होगा। अभी प्रदेशभर की मंडियों इस योजना को लागू करने के लिए तैयार नहीं है। धान का सीजन मंडियों में शुरू हो चुका है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। पीने के पानी तक की सुविधा नहीं मिल रही है। लाइट भी खराब पड़ी हुई हैं। इस कारण रात के अंधेरे में काफी दिक्कत आ रही है। आढ़तियों ने कहा कि 24 सितंबर के दिन प्रदेशभर की सभी मंडियां बंद रहेंगी। इस मौके पर मंडी एसोसिएशन के प्रधान शमशेर मित्तल, राधेश्याम पाडला, धर्मपाल कठवाड़, शमशेर गुर्जर, जयकिशन, कृष्ण शर्मा, सुभाष क्योड़क, सुरेश चौधरी, राजपाल चहल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी