नशे में डूबे युवाओं को सही रास्ता दिखाना ही धर्म प्रकोष्ठ का उद्देश्य

मोदी आर्मी धर्म प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रवीन दास ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ का उद्देश्य नशे की गर्त में जा रहे युवाओं को धर्म के रास्ते पर लाना है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 11:40 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 11:40 PM (IST)
नशे में डूबे युवाओं को सही रास्ता  दिखाना ही धर्म प्रकोष्ठ का उद्देश्य
नशे में डूबे युवाओं को सही रास्ता दिखाना ही धर्म प्रकोष्ठ का उद्देश्य

जागरण संवाददाता, कैथल : मोदी आर्मी धर्म प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रवीन दास ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ का उद्देश्य नशे की गर्त में जा रहे युवाओं को धर्म के रास्ते पर लाना है। प्रकोष्ठ के विस्तार के लिए प्रदेश व जिला स्तर पर कार्यकारिणी गठित की जा रही हैं। प्रदेश में कार्यकारिणी विस्तार की जिम्मेदारी नवनियुक्त युवा प्रदेशाध्यक्ष प्रवीन शर्मा व उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा को दी गई है। प्रदेश की कार्यकारिणी के विस्तार में इनकी अहम भूमिका रहेगी। इसके अलावा लोकसभा प्रभारी व जिला स्तर पर भी कैथल में कार्यकारिणी बनाई गई है। जल्द ही ग्राम स्तर पर भी 11 सदस्यीय कमेटी गठित की जाएंगी। यह कमेटियां युवाओं को प्रकोष्ठ से जोड़ने के साथ ही गांव की समस्याएं सुलझाने का प्रयास भी करेंगी। आने वाले कुछ दिनों में जिला भर में इस तरह की बैठकें की जाएंगी और कार्यकर्ताओं को प्रकोष्ठ के बारे में बताया जाएगा। इस अवसर पर दर्शन लाल ¨जदल, मंजीत ¨सह हांडा, बिट्टू शर्मा, दलेर ¨सह, मनोज कूथरिया, अमरजीत, एडवोकेट प्रदीप मौजूद थे।

बॉक्स

नियुक्त की गई कैथल कार्यकारिणी

राकेश चौहान को कुरूक्षेत्र लोकसभा प्रभारी व बल¨वद्र ग्योंग को कैथल लोकसभा प्रभारी, सतीश मुंजाल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा राकेश बैनीवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया। अब ग्राम स्तर पर और जिला स्तर पर कार्यकारिणी गठित करने का अधिकारी इन्हें दिया गया है।

chat bot
आपका साथी