सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में सुजल प्रथम और शुभम द्वितीय रहा

जागरण संवाददाता, कैथल : एमडीएन ग्लोबल स्कूल में विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान पर एमडीएन ग्लोबल स्कूल में विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान पर बनाए गए मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें तीन सौ विद्यार्थियों के बनाए गए 150 मॉडल प्रस्तुत किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 12:21 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 12:21 AM (IST)
सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में सुजल प्रथम और शुभम द्वितीय रहा
सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में सुजल प्रथम और शुभम द्वितीय रहा

जागरण संवाददाता, कैथल : एमडीएन ग्लोबल स्कूल में विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान पर बनाए गए मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें तीन सौ विद्यार्थियों के बनाए गए 150 मॉडल प्रस्तुत किए गए।

विद्यालय निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी में तीसरी से 12वीं के विद्यार्थियों ने शिरकत की।

प्रदर्शनी में विज्ञान अध्यापक बंटी व कार्तिक शर्मा, गणित अध्यापक अनिल कुमार व गौरव ¨सगला, सामाजिक विज्ञान अध्यापक बुधदेव व सुनीता रानी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्राचार्या शैलजा गुप्ता ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

ये रहे परिणाम

सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में सुजल प्रथम, शुभम द्वितीय और चिराग तृतीय स्थान पर रहा। मध्यम वर्ग में दीपक प्रथम, गौरव द्वितीय और सुमित ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में सौरव ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रदर्शनी में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर वत्सल, द्वितीय स्थान पर प्रेषित और तृतीय स्थान पर हरदीप रहे। मध्यम वर्ग में नवनीत प्रथम, द्वितीय स्थान पर सचिन व तृतीय पर लक्ष्य ने अपना कब्जा किया। वरिष्ठ वर्ग में रघुराज व जतिन ने प्रथम स्थान, जतिन नैन व अमन बनवाना ने द्वितीय स्थान, लक्ष्य व प्रथम ने तृतीय स्थान हासिल किया। गणित प्रदर्शनी में मध्यम वर्ग से दिव्या प्रथम स्थान, अजंलि द्वितीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर अंकुर व रमन, द्वितीय स्थान पर राहुल व मोहित, तृतीय स्थान पर लक्ष्य और नीरज रहे।

chat bot
आपका साथी