भैयादूज पर बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगा की लंबी आयु की कामना

जिलेभर में भाई बहन के प्यार का पर्व भैया दूज धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाई के माथे पर तिलक लगा उनकी लंबी आयु की कामना की। इस पर्व के उपलक्ष्य में बाजारों में भी खूब चहल-पहल रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Oct 2019 09:32 AM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 06:36 AM (IST)
भैयादूज पर बहनों ने भाई के माथे पर  तिलक लगा की लंबी आयु की कामना
भैयादूज पर बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगा की लंबी आयु की कामना

जागरण संवाददाता, कैथल :

जिलेभर में भाई बहन के प्यार का पर्व भैया दूज धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाई के माथे पर तिलक लगा उनकी लंबी आयु की कामना की। इस पर्व के उपलक्ष्य में बाजारों में भी खूब चहल-पहल रही। बाजारों में बहनों ने अपने भाइयों के लिए मिठाइयां खरीदी। भैया दूज पर्व पर युवतियों व अन्य महिलाएं अपने भाइयों को तिलक लगाने के लिए काफी उत्सुक भी रही। महिलाओं का कहना था कि भाई दूज पर्व पर भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना करती है। यह पर्व काफी पवित्र है। पर्व के दिन नए बस स्टैंड पर भी महिलाओं की काफी भीड़ रही। पर्व को लेकर भाइयों ने भी बहनों को उपहार स्वरूप गिफ्ट भेंट किए। बस व रेलगाड़ियों में भी पर्व के चलते भीड़ रही।

chat bot
आपका साथी