महाराजा शूर सैनी की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

महाराजा शूर सैनी की जयंती पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसका आयोजन भाजपा नेता पालाराम सैनी ने समाज के अन्य लोगों के सहयोग से किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Dec 2018 12:39 AM (IST) Updated:Sun, 23 Dec 2018 12:39 AM (IST)
महाराजा शूर सैनी की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
महाराजा शूर सैनी की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, कैथल : महाराजा शूर सैनी की जयंती पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसका आयोजन भाजपा नेता पालाराम सैनी ने समाज के अन्य लोगों के सहयोग से किया।

यात्रा को डीएसपी तरुण सैनी व पालाराम ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि महाराजा शूर सैनी की जयंती पर इस प्रकार की शोभायात्रा निकालना एक अच्छा प्रयास है। इससे लोगों को उनके जीवन व दिए गए योगदान के बारे में पता चलेगा। यात्रा चंदाना गेट नीलकंठ मंदिर से शुरू होकर भगत ¨सह चौक, कबूतर चौक, न्यू करनाल रोड, अमरगढ़ गामड़ी, जाट स्कूल के सामने से होते हुए ऋषि नगर, गांधी नगर, ढांड रोड, बिशनगढ़ नगर, अंबाला रोड से वापिस चंदाना गेट पर संपन्न हुई।

सजाए गए विभिन्न रथों पर विभिन्न समाज सुधारक एवं महात्माओं के चित्र रखे गए थे। लोगों ने यात्रा के दौरान महाराजा शूर सैनी, महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्री बाई फुले, महाराजा दक्ष प्रजापति, संत रविदास, महर्षि वाल्मीकि, भगवान परशुराम, गुरु नामक देव, महाराजा अग्रसेन सहित सर्व समाज के विभिन्न महात्माओं के रखे गए चित्र पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पाला राम ने कहा कि 23 दिसंबर को महाराजा शूर सैनी की जयंती के उपलक्ष्य में बिशनगढ़ गामड़ी स्थित सैनी मिडल स्कूल (सैनी धर्मशाला) में भंडारा भी लगाया जाएगा।

इस मौके पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य गोपाल सैनी, पार्षद ज्योति सैनी, पार्षद कुलदीप सैनी, पार्षद बिल्लू सैनी, बलबीर पटवारी, अनिल सैनी, रामफल सैनी, रामनाथ सैनी, वीरभान सैनी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी