खुराना के सरपंच रामफल मलिक बने जजपा के कैथन जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता कैथल जननायक जनता पार्टी ने शुक्रवार को सभी जिलों के जिला प्रधानों की सूच

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 06:33 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 06:33 AM (IST)
खुराना के सरपंच रामफल मलिक बने जजपा के कैथन जिलाध्यक्ष
खुराना के सरपंच रामफल मलिक बने जजपा के कैथन जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, कैथल : जननायक जनता पार्टी ने शुक्रवार को सभी जिलों के जिला प्रधानों की सूची जारी की। इसमें जजपा पार्टी से कैथल विधानसभा से प्रत्याशी रहे खुराना गांव के सरपंच रामफल मलिक को जिला प्रधान की जिम्मेदारी दी गई है। रामफल मलिक ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह व दिग्विजय सिंह चौटाला का आभार जताया। सरपंच रामफल मलिक कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वाह पूरी मेहनत व लगन से करेंगे। इस मौके पर हरदीप पाडला, विरेंद्र ढांडा, संदीप क्योड़क, नरेश दलाल और शिव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी