सद्भावना दिवस के रूप में मनाया राजीव गांधी के जन्मदिवस को

ओएसडीएवी स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस को ओएसडीएवी स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। गाइड की जिला आयुक्त शशिकांता व प्राचार्या सुमन निझावन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला आयुक्त शशीकांता ने स्कूल के बच्चों को स्काउट एंड गाइड के बारे में भी विस्तार से बताया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Aug 2018 12:20 AM (IST) Updated:Tue, 21 Aug 2018 12:20 AM (IST)
सद्भावना दिवस के रूप में मनाया  राजीव गांधी के जन्मदिवस को
सद्भावना दिवस के रूप में मनाया राजीव गांधी के जन्मदिवस को

जागरण संवाददाता, कैथल : ओएसडीएवी स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। गाइड की जिला आयुक्त शशिकांता व प्राचार्या सुमन निझावन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला आयुक्त शशीकांता ने स्कूल के बच्चों को स्काउट एंड गाइड के बारे में भी विस्तार से बताया।

हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड चंडीगढ़ के आदेशानुसार इसके बाद उर्जा बचाओ हरियाली लाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। स्कूल के छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने कुछ समय में ही अपने मन के भावों को सफेद पेज पर उकेर दिया। प्रतियोगिता में पुनीत ने प्रथम, तारूष ने द्वितीय और खुशबू ने तृतीय स्थान हासिल किया।

शशिकांता और सुमन निझावन ने विद्यार्थियों को सद्भावना का अर्थ बताते हुए कहा कि आपस में प्रेमपूर्वक व्यवहार, सहनशीलता तथा मन में अच्छी भावना रखकर नेक कार्य करना ही सद्भावना का सही अर्थ है। आज के दौर में हमें स्वच्छता पर विशेष बल देने की जरूरत है। बिजली और पानी का बचाव करके ही हम अपने कर्तव्यों की पूर्ति कर सकते हैं और धरा पर जीवन बचाए रख सकते हैं।

chat bot
आपका साथी