देश के प्रधानमंत्री से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें राहुल गांधी : लीला राम

राफेल मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा से डाली गई याचिका को खारिज कर अपना फैसला सुना दिया है। फैसला आने के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 08:15 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 08:15 AM (IST)
देश के प्रधानमंत्री से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें राहुल गांधी : लीला राम
देश के प्रधानमंत्री से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें राहुल गांधी : लीला राम

जागरण संवाददाता, कैथल : राफेल मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा से डाली गई याचिका को खारिज कर अपना फैसला सुना दिया है। फैसला आने के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर पुतला फूंका। जिले के सभी भाजपा नेता व कार्यकर्ता सुबह जवाहर पार्क में एकत्रित हुए और एक घंटे तक धरना दिया। धरने की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने की। मुख्य रूप से भाजपा विधायक लीला राम गुर्जर व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के पुत्र तुषार ढांडा शामिल हुए। धरना देने के बाद सभी नेता प्रदर्शन करते हुए पिहोवा चौक पहुंचे और वहां राहुल गांधी का पुतला फूंका। लीला राम ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सार्वजनिक तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगे। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर झूठे आरोप लगाए, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं सहित देश की सवा करोड़ जनता में रोष है। अशोक गुर्जर ने कहा कि न्यायालय के फैसले के बावजूद कांग्रेस ने राफेल खरीद मामले में भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठे आरोप लगाते हुए दोबारा विचार याचिका दायर की थी। सर्वोच्च न्यायालय ने पुन: दिए फैसले में राफेल खरीद मामले को क्लीन चिट दी है। इससे साबित हो गया है कि कांग्रेस नेता सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं। बॉक्स

ये रहे धरने में शामिल

इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, पूर्व विधायक बुटा सिंह, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, चेयरमैन राजपाल तंवर, वाइस चेयरमैन मुनीष कठवाड़, सुभाष हजवाना, रवि तारांवाली, पिटू शर्मा, सतीश शर्मा, राज रमन दीक्षित, संजय भारद्वाज, सरपंच रामफल सैनी, पार्षद गोपाल सैनी, पार्षद विनोद सोनी, धीरेंद्र क्योडक, पार्षद ज्योति सैनी, पार्षद दीपक शर्मा, जिला पार्षद भाग सिंह, कृष्ण सैनी एडवोकेट, भीम सैन, काला सांघन, धर्मबीर भोला, मोहित राठी, संजय जागलान, लीलू सैनी, कृष्ण पिलनी, प्रवीन सिगला, काका सचदेवा, शीशपाल दाऊ, शमशेर सैनी, अशोक सैनी, रमेश गुप्ता, बिट्टू जांगड़ा, रामकुमार, कुमारी संगीता, सुशीला शर्मा, सीमा, संदीप गोयल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी