अध्यापक पंकज खोसला अग्निपथ कलाश्री सम्मान से सम्मानित

गांधी शांति प्रतिष्ठान सभागार नई दिल्ली में 17 नवंबर को हुए सम्मान समारोह में कैथल के अध्यापक पंकज खोसला को अग्निपथ कलाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यातिथि पद्म भूषण रामवी सुनार स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार ने अध्यापक पंकज को यह सम्मान दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 11:06 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 11:06 PM (IST)
अध्यापक पंकज खोसला अग्निपथ 
कलाश्री सम्मान से सम्मानित
अध्यापक पंकज खोसला अग्निपथ कलाश्री सम्मान से सम्मानित

जासं, कैथल : गांधी शांति प्रतिष्ठान सभागार नई दिल्ली में 17 नवंबर को हुए सम्मान समारोह में कैथल के अध्यापक पंकज खोसला को अग्निपथ कलाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यातिथि पद्म भूषण रामवी सुनार स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार ने अध्यापक पंकज को यह सम्मान दिया। अग्निपथ के अध्यक्ष महेंद्र लूथरा ने बताया कि इस सम्मान समारोह में 18 राज्यों के 55 व्यक्तियों को अलग-अलग क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान किए गए है।

इसमें शिक्षा, कला व समाजसेवा जैसे उल्लेखनीय उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कार प्रदान किए गए है। कैथल जिले में पुरस्कार प्राप्त करने वाले एक मात्र अध्यापक पंकज खोसला हैं। 32 बार लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके जितेंद्र पाल ¨सह कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे। शैक्षणिक व सामाजिक संगठनों ने खोसला को शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी