मास्क नहीं लगाने पर चालान काटने का विरोध कर रहे लोग

जिला प्रशासन की तरफ से मास्क नहीं लगाने वाले लोगों का चालान काटने के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए हुए हैं। नप के सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में कर्मचारी चाहत लोट और विजय गिल चालान काट रहे हैं। टीम चालान काटने के लिए भीड़भाड़ और सार्वजनिक स्थानों पर जा रही है। दो दिनों में टीम मास्क नहीं लगाने पर मात्र 12 चालान ही कर पाई है। नप ने लोगों को छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 06:58 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 06:58 AM (IST)
मास्क नहीं लगाने पर चालान  काटने का विरोध कर रहे लोग
मास्क नहीं लगाने पर चालान काटने का विरोध कर रहे लोग

जागरण संवाददाता, कैथल : जिला प्रशासन की तरफ से मास्क नहीं लगाने वाले लोगों का चालान काटने के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए हुए हैं। नप के सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में कर्मचारी चाहत लोट और विजय गिल चालान काट रहे हैं।

टीम चालान काटने के लिए भीड़भाड़ और सार्वजनिक स्थानों पर जा रही है। दो दिनों में टीम मास्क नहीं लगाने पर मात्र 12 चालान ही कर पाई है। नप ने लोगों को छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

इसका कारण है शहर के लोग चालान काटने को लेकर टीम का विरोध करने लगे हैं। मास्क नहीं होने पर 500 रुपये का जुर्माना किया जा रहा है। लोगों के विरोध को देखते हुए नप ने पुलिस से सहायता मांगी है। अब नप टीम पुलिस की मौजूदगी में बिना मास्क लगाए घूमने वालों के चालान करेगी।

वीरवार को कमेटी चौक पर एक युवक नगर परिषद टीम से उलझ गया था। मामला नप के अधिकारियों तक भी पहुंच गया था, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था। वहीं पुलिस ने भी पिछले करीब 15 दिनों से बिना मास्क लगाए करीब 500 लोगों के चालान किए गए हैं। लोगों को दो लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना किया जा चुका है।

लापरवाही पड़ सकती है भारी

जिले में करीब एक महीने से लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। एक सप्ताह में करीब सात लोगों की मौत भी हो चुकी है। लेकिन लोग जिला प्रशासन के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में यह लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। भीड़ वाली जगहों पर दो गज दूरी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है।

पुलिस का लिया जाएगा सहयोग

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि नप टीम मास्क नहीं लगाने वालों के चालान कर रही है। चालान काटने को लेकर कुछ लोग कर्मचारियों से झगड़ा करने लग जाते हैं। इसके लिए पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी