भाजपा की जनविरोधी नीति से परेशान है जनता : सुरेंद्र

जागरण संवाददाता, कैथल : भारत कम्युनिस्ट पार्टी माकपा का त्रिवार्षिक दो दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Dec 2017 06:08 PM (IST) Updated:Fri, 22 Dec 2017 06:08 PM (IST)
भाजपा की जनविरोधी नीति
से परेशान है जनता : सुरेंद्र
भाजपा की जनविरोधी नीति से परेशान है जनता : सुरेंद्र

जागरण संवाददाता, कैथल : भारत कम्युनिस्ट पार्टी माकपा का त्रिवार्षिक दो दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन शहीद भगत ¨सह भवन में हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व जिला सचिव कामरेड कुंदन लाल ने पार्टी का ध्वजारोहण करके किया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के राज्य महासचिव कामरेड सुरेंद्र ¨सह ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस समय देश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। पहले नोटबंदी और अब जीएसटी से हर वर्ग परेशान है। पूर्व में कांग्रेस और अब भाजपा की सरकार ने जनता की खून पसीने की कमाई का बड़ा हिस्सा पूंजीपतियों को लुटाने काम किया है।

चुनाव के समय घोषणा के बाद भी भाजपा ने किसानों को धोखा दिया और स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू नहीं किया। आज किसान विरोधी नीतियों से किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर हो रहा है। सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने के स्थान पर बर्बाद करने की नीतियां लागू कर रही हैं। केंद्र में दो करोड़ और राज्य में दो लाख रोजगार का वादा युवाओं के साथ किया गया था, लेकिन अब युवाओं को रोजगार देना तो दूर रोजगार छीनने का काम किया जा रहा है।

नई भर्तियों के जरिए ठेकेदारी प्रथा और आउटसोर्सिंग नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब भाजपा भी कांग्रेस की ही निजीकरण की नीतियों को ही बढ़ावा दे रही है। देश पर राज करने के लिए अब अंग्रेजों की नीति फूट डालो और राज करो को अपनाते हुए देश की जनता को जाति, धर्म और क्षेत्रवाद के नाम पर लड़वाया जा रहा है। सम्मेलन के पहले दिन जिला सचिव प्रेम चंद ने रिपोर्ट पेश की, जिस पर चुने हुए सभी प्रतिनिधि बहस करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता करतार ¨सह ने की।

बॉक्स

2जी घोटाले में जान बूझकर

नहीं किए सबूत पेश

सुरेंद्र ¨सह ने कांग्रेस और भाजपा को बहनें बताते हुए कहा कि भाजपा सीबीआइ का इस्तेमाल कर रही है। 2जी घोटाला मामले में साफ है कि सीबीआई ने जानबूझकर कोर्ट में सबूत नहीं दिए। सबूतों के अभाव के कारण ही जज को आरोपियों को बरी करना पड़ा। घोटाला का खेल बहुत पुराना है। दोनों ही पार्टियां मिलकर देश को लूटने का काम कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी