पंचायत और युवा विकास मंडल ने किया स्कूल वाहन का प्रबंध

संवाद सहयोगी, ढांड: ग्राम पंचायत चूहडमाजरा व युवा विकास मंडल ने स्कूल में पढ़ने वाली लड़कि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Feb 2018 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 23 Feb 2018 05:25 PM (IST)
पंचायत और युवा विकास मंडल
ने किया स्कूल वाहन का प्रबंध
पंचायत और युवा विकास मंडल ने किया स्कूल वाहन का प्रबंध

संवाद सहयोगी, ढांड: ग्राम पंचायत चूहडमाजरा व युवा विकास मंडल ने स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों की सुविधा के लिए एक स्कूल वाहन का प्रबंध किया है। इससे लड़कियों को स्कूल में आने जाने में काफी सुविधा होगी। सरपंच सतपाल फौजी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की लगभग 50 लड़कियां सरकारी स्कूल कौल में दस जमा एक तथा दो में पढ़ने के लिए हर रोज लगभग सात किलोमीटर का सफर साइकिल से तय करती है। सर्दी, गर्मी तथा बरसात के मौसम में लड़कियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। लड़कियों की परेशानियों को ध्यान में रखने हुए ग्राम पंचायत तथा युवा विकास मंडल ने अपने स्तर पर स्कूल में आने जाने के लिए वाहन का प्रबंध किया है। इससे लड़कियों ने काफी राहत महसूस की है।

ग्राम पंचायत चूहडमाजरा व युवा विकास मंडल के इस कार्य की ग्रामीणों ने काफी सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के प्रयासों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को बढ़ावा मिलेगा।

chat bot
आपका साथी