भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को मनाया गया। इस बार 29 साल बाद स्वार्थ सिद्धि योग बना।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 06:31 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:31 AM (IST)
भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र
भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

जागरण संवाददाता, कैथल : रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को मनाया गया। इस बार 29 साल बाद स्वार्थ सिद्धि योग बना। इस योग में भाइयों लंबी आयु के लिए बहने कामनाएं कर पाएंगी। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 9:25 ये शुरू हुआ, जो शाम साढ़े बजे तक जारी रहा। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। वहीं, कई स्थानों पर कोरोना की महामारी के कारण इस बार पर्व काफी फीका रहा। दूरी अधिक होने के कारण कई बहनें भाई के पास नहीं पहुंच सकी। उन्होंने डाक के माध्यम से ही राखी भिजवाई और वीडियो कॉलिग के माध्यम से बातचीत की।

वहीं, बहनों का भी कहना था कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। रक्षा बंधन को लेकर बच्चों में भी उत्साह रहा। छोटी बालिकाओं ने भी अपने भाईयों को राखियां बांधी। कई महिलाओं के भाइयों के पास नहीं आने पर उनके भाइयों ने वहीं जाकर राखी बंधवाई। इस बार कोरोना की महामारी के कारण रोडवेज की बसों में चहल-पहल नहीं दिखी। यहां बहुत कम महिलाएं ही बस स्टैंड पर पहुंची थी।

उधर, अधिकतर लोग निजी वाहनों के माध्यम से ही सफर किया। शहर के सभी चौक चौराहों पर भी पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। यहां उन्होंने वाहन चालकों की चेकिग भी की।

राखी बांध भाइयों की लंबी

उम्र की कामना की

सीवन : बहन भाई के पवित्र रिश्तों का पर्व रक्षा बंधन क्षेत्र में हर्ष व उल्लास से मनाया गया। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। महामारी के चलते राखी के पर्व पर पहले की अपेक्षा बाजारों में चहल पहल कम दिखाई दी। मिठाई की दुकानों और कपड़े की दुकानों पर राखी के पर्व पर पहले की अपेक्षा बिक्री कम रही। कई भाइयों ने अपनी बहनों से वीडियो कॉल के माध्यम से राखी बंधवाने की रस्म को पूरा किया।

उत्साह के साथ मनाया रक्षा बंधन का पर्व

कलायत: सोमवार को भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व उत्साह और उल्लास से मनाया। बहनों ने भाइयों के तिलक लगाकर और राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, खुशहाली की कामना की। भाइयों ने अपनी बहन को साम‌र्थ्य अनुसार उपहार और नकद राशि भेंट की। वहीं भाइयों ने भी बहन की रक्षा का संकल्प लिया। पूरे दिन शहर में रक्षाबंधन का उत्साह, उमंग देखने को मिला। मिठाई की दुकानों, राखी के बाजार में दिनभर खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में मनाया रक्षाबंधन का पर्व

उधर, कलायत के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में रक्षाबंधन का पर्व मनाया। न तो बीके बहन रेखा ने प्रवचन सुनाए गए और न ही आश्रम में श्रद्धालुओं को एकत्रित होने दिया गया। आश्रम में भी श्रद्धालु आए तो उन्हें कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मुंह पर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।

रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया

राजौंद : भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं व छोटे बच्चों में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। मेन बाजार में रूद्राक्ष, मोती चंदन, बच्चों के खिलौनों, कार्टूनों की राखियों की मांग अधिक रही। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर राखियों के स्टाल लगाए हुए थे। दुकानदार नीरज, योगेश, कुलदीप, गोल्डी, सुभाष, रमेश ने बताया कि रक्षा बंधन का पर्व बहन-भाई के प्यार का प्रतीक है। कोरोना महामारी के चलते बाजारों में चहल-पहल पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी कम नजर आई।

chat bot
आपका साथी