डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों से जनता बेहाल : तेजवीर

पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं कांग्रेसी नेता तेजवीर ¨सह ने गांव जाजनपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें 30 सितंबर को पानीपत में आयोजित कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की पोल खोल राज्य स्तरीय रैली में पहुंचने का न्योता दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 05:26 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 05:26 PM (IST)
डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों से जनता बेहाल : तेजवीर
डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों से जनता बेहाल : तेजवीर

संवाद सहयोगी, ढांड : पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं कांग्रेसी नेता तेजवीर ¨सह ने गांव जाजनपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें 30 सितंबर को पानीपत में आयोजित कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की पोल खोल राज्य स्तरीय रैली में पहुंचने का न्योता दिया।

उन्होंने कहा कि अब तक की सभी रैलियों को रिकार्ड तोड़ते हुए यह ऐतिहासिक होगी। इसमें प्रदेशभर से लोग पहुंचेंगे। आज भाजपा के राज में महंगाई की मार ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। आए दिन पेट्रोल एवं डीजल के बढ़ते दामों से जनता बेहाल है।

उन्होंने कहा कि किसान हितैषी होने का दम भरने वाली भाजपा आज सत्ता में होते हुए भी किसानों की फसलों का सही भाव नहीं दिलवा पा रही है। सरकार की नीतियों से तंग आई जनता अब चुनाव का इंतजार कर रही है। इस अवसर पर हरिपाल, नन्हा राम, बलबीर फौजी, दीपा राम, टेक चंद, शमशेर, पृथ्वी, सुख¨वद्र ¨सह, बलबीर ¨सह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी