धनतेरस व दीपावली के लिए सजे बाजार

शुक्रवार को धनतेरस और रविवार को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजार सज गए खरीदारी को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब लोग पर्व की तैयारी में जुट गए हैं। धनतेरस को लेकर नई-नई आइटम बाजारों में आई हुई हैं। बर्तन क्रॉकरी का सामान इलेक्ट्रोनिक सामान मोटरसाइकिल स्कूटी व कार सहित अन्य वाहनों की खरीददारी को लेकर भी लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 09:02 AM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 09:02 AM (IST)
धनतेरस व दीपावली के लिए सजे बाजार
धनतेरस व दीपावली के लिए सजे बाजार

जागरण संवाददाता, कैथल :

शुक्रवार को धनतेरस और रविवार को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजार सज गए खरीदारी को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब लोग पर्व की तैयारी में जुट गए हैं। धनतेरस को लेकर नई-नई आइटम बाजारों में आई हुई हैं। बर्तन, क्रॉकरी का सामान, इलेक्ट्रोनिक सामान, मोटरसाइकिल स्कूटी व कार सहित अन्य वाहनों की खरीददारी को लेकर भी लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है।

वाहन एजेंसियों की तरफ से भी पर्व को लेकर विशेष ऑफर उपभोक्ताओं को हर साल दिया जाता है, वहीं बाजारों में बर्तनों की दुकानों पर ज्यादा भीड़ इस दिन रहती है। इस दिन बर्तन, वाहन सहित जो भी सामान की खरीदारी होती है, वह शुभ मानी जाती है। सिगल यूज प्लास्टिक के सामान पर प्रतिबंध के बाद हाथ से बनाए गए सजावट के सामान की डिमांड ज्यादा है। इस बार बर्तन की दुकानों पर कुछ खास आइटम तो नहीं आई, लेकिन इसमें 10 से 20 रुपये का इजाफा हुआ है।

टू व्हीलर दे रहे तीन हजार से

सात हजार रुपये का कैश बैक :

दीपावली पर्व को लेकर अब वाहनों के बाजार में भी रौनक शुरू कर हो चुकी हैं। लोगों को लुभावने ऑफर दिये जा रहे है। जिसमें टू व्हीलर में मात्र 3500 रुपये देकर टू व्हीलर भी लॉन के माध्यम से ले सकते हैं। इसके साथ ही पेटीएम एप के माध्यम से खरीददारी करने पर 7000 हजार रुपये का कैश बैक भी मिल रहा है।

वहीं कारों की एजेंसियों में डीजल की बीएस 4 गाड़ी पर पांच साल की वारंटी भी दी जा रही है। एकांश मोटर के चेयरमैन सतीश बंसल ने बताया कि कार की खरीद पर बीस से 50 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही किसी भी गाड़ी के एक्सेंज कर, उसके बदले नई गाड़ी लेने पर पर 20 हजार रुपये की छूट दी जा रही है।

हाथ से बनाए गए सजावट के

सामान की डिमांड ज्यादा :

सिगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध होने के बाद इस दीपावली पर प्लास्टिक से बनी आइटम आना बंद हो गई है। दुकानदार अश्वनी गाबा ने बताया कि इस बार प्लास्टिक की बजाए हाथ से बनाया गया सजावट का सामान बाजार में आ रहा है। इसकी डिमांड भी अधिक बढ़ी है। घरों में छतों पर लगाने वाली सजावट की लड़ियां हो या अन्य सामान, सभी इस बार हाथ से बने हुए बाजार में मौजूद हैं। वहीं पहले की तरह इस बार भी चाइनीज माल बाजारों में उपलब्ध नहीं है। बाजार में केवल स्वदेशी माल ही लोगों की पहली पंसद बना है।

chat bot
आपका साथी