खेल दिवस के रूप में मनाई मेजर ध्यान चंद जयंती

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती गांव बात्ता में खेल दिवस के रूप में मनाई गई। फिट इंडिया अभियान के ग्रामीण युवा मंडल के तत्वाधान में खेल स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Sep 2020 06:48 AM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2020 06:48 AM (IST)
खेल दिवस के रूप में मनाई मेजर ध्यान चंद जयंती
खेल दिवस के रूप में मनाई मेजर ध्यान चंद जयंती

संवाद सहयोगी, कलायत:

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती गांव बात्ता में खेल दिवस के रूप में मनाई गई। फिट इंडिया अभियान के ग्रामीण युवा मंडल के तत्वाधान में खेल स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि समाजसेवी आनंद राणा व विशिष्ट अतिथि के तौर पर ग्राम सरपंच पवन शर्मा ने शिरकत की। प्रतियोगिता में विभिन्न गांव की 12 टीमों ने हिस्सेदारी दर्ज करवाई। आनंद राणा ने कहा कि फिट इंडिया अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह जानकारी देना है कि वे अपने शरीर का कैसे ध्यान रखें। महामारी के दौरान वह अपने खान-पान के साथ-साथ अपने शरीर को कैसे फिट रख सकते हैं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद ने जैसे विश्व में भारत का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में ब्राह्मणी वाला, गुहणा, नरवलगढ़, बात्ता, चौशाला, कलायत, बड़सीकरी, सजूमा इत्यादि गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया। गांव ब्राह्मणी वाला की टीम प्रथम व गांव बात्ता की टीम दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में नरेंद्र राणा, राम कुमार राणा, कुलदीप मास्टर, संदीप राणा, प्रताप, अरविद, सोनू, रजत, अभिषेक, अजय, सुमेश, सीमा, साक्षी, प्रवीण देवी, रीना देवी, राम भतेरी, सोनिया, दीपिका धीमान भी मौजूद रहे।

--------------

chat bot
आपका साथी