छात्राओं को किया महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूक

संवाद सहयोगी कलायत गांव रामगढ़ पांडवा स्थित राजकीय आरोही माडल विद्यालय में शिक्षा विभाग क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:38 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:38 PM (IST)
छात्राओं को किया महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूक
छात्राओं को किया महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूक

संवाद सहयोगी, कलायत : गांव रामगढ़ पांडवा स्थित राजकीय आरोही माडल विद्यालय में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बेटियों की रोल माडल के साथ मन की बात कार्यक्रम के तहत संवाद सत्र गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य डा. अश्वनी मंगला ने बताया कि आयोजन बालिकाओं को समानता के अवसर प्रदान करने और शिक्षा को बढ़ावा देने के लक्ष्य से हुआ। रोल माडल के तौर पर भारती गुप्ता को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। भारती गुप्ता आर्ट आफ लिविग संस्था में 16 वर्षों से प्राणायाम ध्यान एवं सुदर्शन क्रिया के बारे में हजारों लोगों और 100 से अधिक स्कूलों में प्रशिक्षण दे चुकी हैं। उन्होंने रोल माडल के तौर पर बालिकाओं से संवाद किया और शिक्षा-महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूक किया। ग्राम पंचायत निवर्तमान सदस्य, एसएमसी और अभिभावकों के बीच भी एक संवाद सत्र आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की एएनएम सीमा द्वारा उनके विभाग में बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। अंग्रेजी प्राध्यापिका डा. रशिमा ग्रोवर, विद्यालय की बालिका मंच की इंचार्ज प्राध्यापिका सुमीता शर्मा और दीपिका रानी देशवाल ने संचालन किया। इस मौके पर जितेंद्र राठौड़, राजेश जैन, मेजर साहिब, हरनीत कौर, राजरानी, डा. मधुवाला, निशा रानी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी