दादा और परदादा की तरह कराएंगे कलायत का विकास : अर्जुन चौटाला

कुरुक्षेत्र के रणक्षेत्र में इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ रहे अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि कलायत क्षेत्र की कांग्रेस और भाजपा ने अनदेखी की है। उसके दादा ओमप्रकाश चौटाला व परदादा देवीलाल ने ही इस क्षेत्र का विकास करवाया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 May 2019 10:11 AM (IST) Updated:Tue, 07 May 2019 10:11 AM (IST)
दादा और परदादा की तरह कराएंगे कलायत का विकास : अर्जुन चौटाला
दादा और परदादा की तरह कराएंगे कलायत का विकास : अर्जुन चौटाला

जागरण संवाददाता, कैथल :

कुरुक्षेत्र के रणक्षेत्र में इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ रहे अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि कलायत क्षेत्र की कांग्रेस और भाजपा ने अनदेखी की है। उसके दादा ओमप्रकाश चौटाला व परदादा देवीलाल ने ही इस क्षेत्र का विकास करवाया है। अब जनता के आर्शीवाद से उसे मौका मिला तो वे इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को तो दूर करेंगे ही साथ में बड़े प्रोजेक्ट लाने का प्रयास रहेगा।

अर्जुन चौटाला सोमवार को कलायत, बात्ता, नरवलगढ़, ब्राह्मणीवाला, चंदाना, नरड़, सेगा, हरसौला, सिसमौर, सिसला, खेड़ी शेररू, जाखौली, राजौंद, बीरबागड़, रोहेड़ा, किठाना व खेड़ी संदल गांव का दौरा करने के दौरान लोगों से वोट की अपील कर रहे थे। इस दौरान इनेलो के वरिष्ठ नेता पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा भी मौजूद थे।

उन्होंने भी लोगों को संबोधित कर वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र विकास के मामले में पूरी तरह से पिछड़ा हुआ है। कई गांव में तो पानी तक की सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं, इस कारण लोगों को काफी दिक्कत आ रही है। कलायत के गांव बालू के सिविल अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को लेकर ग्रामीणों को हाईकोर्ट तक जाना पड़ रहा है। चिकित्सक नहीं होने के कारण लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में महंगा इलाज करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल में कई सालों से अल्ट्रासाउंड की सुविधा तक नहीं है। यही हाल शिक्षा का है। स्कूल तो खोले गए हैं, लेकिन शिक्षक ही नहीं है। भाजपा सरकार सपने तो जरूर दिखा रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही बयां कर रही है। इनेलो के सत्ता में आने के बाद लोगों को हर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। किसान, कर्मचारी, व्यापारी, मजदूर वर्ग को ध्यान में रखते हुए सभी के हितों को लेकर कार्य किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी