बीमारी छिपाने की बजाय महिला चिकित्सक को बताएं : गीता

श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से काउंसलर गीता सिंह के नेतृत्व में पीएचएम रमेश कुमारी और आशा समन्वयक सुनीता देवी की टीम ने छात्राओं को रेड रिबन के बारे में जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 10:17 AM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 10:17 AM (IST)
बीमारी छिपाने की बजाय महिला चिकित्सक को बताएं : गीता
बीमारी छिपाने की बजाय महिला चिकित्सक को बताएं : गीता

संवाद सहयोगी, कलायत :

श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से काउंसलर गीता सिंह के नेतृत्व में पीएचएम रमेश कुमारी और आशा समन्वयक सुनीता देवी की टीम ने छात्राओं को रेड रिबन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका इलाज करवाने के लिए जहां पहले रोहतक जाना पड़ता था, वहीं अब कैथल में भी स्वास्थ्य विभाग ने सेवाएं शुरू कर दी हैं।

उन्होंने कहा कि कई बार किसी भी महिला को जब महिला संबंधी रोग हो जाता है तो वह उसे महिला चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मी को समय पर नहीं बताती, जिससे बीमारी गंभीर रूप धारण कर लेती है। जब भी शरीर में बीमारी के कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत चिकित्सक से बिना किसी संकोच के जांच करवानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी